गोआश्रय स्थलों में लगे बायोगैस प्लांट संचालित करने का निर्देश दिया
अमरोहा, जून 12 -- अमरोहा। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने जिले में संचालित गोआश्रय स्थलों की जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की गुरुवार को कलक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक ली। गर्मी के मद्देनजर सभी गोआश्रय स्थलों में पेयजल, टाट के पर्दे, कूलर, चारे एवं शेड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।डीएम ने कहा कि गोवंश के संरक्षण में कोई लापरवाही न बरती जाए। गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश की सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं करने, सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर की स्टोरेज क्षमता, इंटरनेट कनेक्टिविटी, पावर बैकअप की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गोआश्रय स्थलों में स्थापित बायो गैस संयंत्रों का पूर्ण क्षमता के साथ संचालन करने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- गोआश्रय स्थलों में लगे बायोगैस प्लांट संचालित करने का निर्देश दिया नंदी विहार गुरैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.