अमरोहा, मई 3 -- जिले में संचालित गोआश्रय स्थलों के सुचारू संचालन के लिए शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम डॉ.नितिन गौड़ ने गर्मी के दृष्टिगत गोआश्रय स्थलों में पेयजल, गर्मी से बचाव, चारे एवं शेड की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया। गोआश्रय स्थलों में सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर की स्टोरेज क्षमता, इंटरनेट कनेक्टिविटी, पावर बैकअप की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। वृहद नंदी विहार गुरैठा में आठ अतिरिक्त कैमरे लगाने के लिए निर्देशित किया। बायोगैस प्लांट के सुचारू संचालन के लिए भी निर्देश दिए। गोआश्रय स्थल चंदनकोटा, रहमापुर माफी, सांथलपुर व ब्रहम्माबाद में शेड विस्तार करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- गौ आश्रय स्थल पर हरे चारे व भूसे की देखी व्यवस्था,दिए निर्देश इस द...