उन्नाव, मार्च 17 -- बीघापुर। तहसील मुख्यालय पाटन में एसडीएम रणवीर सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होने कहा कि गौशाला में कितने गोवंश संरक्षित हैं उसी के सापेक्ष भरण पोषण की धनराशि की मांग की जाए। इसका सत्यापन उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ एसके सचान व बीडीओ द्वारा किया जाए। सचिव गौशाला में रक्षित दैनिक लाग बुक में नवीन संरक्षित गौवंश को नीले पीले से अंकित करेंगे तथा रजिस्टर की फोटो आदि खींच कर देंगे। उन्होंने कहा कि कई बार गौशाला में कार्यरत केयरटेकर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए जाते हैं। कोई भी केयरटेकर गौशाला के बाहर जाता है तो उसके स्थान पर कोई अन्य कर्मचारी अथवा प्रतिस्थापि अनिवार्य रूप से उपस्थित रहे। प्रत्येक गौशाला में अनिवार्य रूप से सीसी कैमरे लगाए जाएं ताकि निगरानी सही रूप से हो सके। उन्होने कहा कि निर्देशों के अनुपालन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.