मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- पड़री। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश कुमार शुक्ला ने बुधवार को सदस्य दीपक गोयल के साथ पहाड़ी ब्लॉक क्षेत्र के सिंधोरा व लोकापुर गौ आश्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों केंद्रों पर अव्यवस्थाएं मिलने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए। सिंधोरा गौ आश्रय केंद्र में 496 पशु मौजूद मिले, जहां साफ-सफाई और रखरखाव की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डॉ. सुबाष सिंह से जवाब तलब किया, लेकिन संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि नर और मादा पशुओं को अलग-अलग रखा जाए तथा बछड़ों के लिए भी अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।इसके बाद टीम लोकापुर अस्थाई गौ...