मऊ, फरवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील गेट के बाहर अनुसूचित जनजाति गोंड समाज का धरना मंगलवार को सातवें दिन रात लगभग 8.30 बजे स्थगित हो गया। यह आंदोलन गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर चल रहा था। प्रशासन से सकारात्मक आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने यह निर्णय लिया। धरने का नेतृत्व कर रहे गोंड समाज के प्रतिनिधि कृपाल गोंड ने बताया कि समाज के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र और अपर जिलाधिकारी सत्यप्रीत सिंह से मुलाकात की। बैठक में गोंड समाज की ओर से जाति प्रमाण पत्र जारी करने में आ रही समस्याओं और पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलने का मुद्दा उठाया गया। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए समाधान के लिए 15 दिन का समय मांगा है। जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वास्तविक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.