गाजीपुर, मार्च 11 -- रेवतीपुर/नगसर। क्षेत्र के गोंहदा गांव की अनुष्का सिंह ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अनुष्का सिंह अखिलेश कुमार सिंह की पुत्री हैं। उनके पिता अमरेश कुमार सिंह, जो पूर्व प्रधानाचार्य रह चुके हैं, ने बताया कि अनुष्का बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा एयर फोर्स स्कूल जोधपुर, केंद्रीय विद्यालय बाड़मेर और आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंट टाउन (देहरादून) से हुई। इसके बाद उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से स्नातक की पढ़ाई पूरी की, जहां उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। उनकी माता नीतू सिंह ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.