गोंदूडीह ओपी प्रभारी के खिलाफ कोर्ट में शिकायतवाद
धनबाद, मई 27 -- सड़क दुर्घटना के बाद हुए बवाल के मामले में भूली निवासी पीड़िता ने गोंदूडीह ओपी प्रभारी लव कुमार चौधरी के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराई है। अदालत ने बुधवार को इस मामले पर सुनवाई करने की तारीख निर्धारित कर दी है। पीड़ित के अधिवक्ता प्रभाकर प्रसाद ने बताया कि अदालत में दाखिल शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि 21 मई को वह स्थानीय अस्पताल में ड्यूटी के लिए अपने भाई आकाश कुमार के साथ स्कूटी से जा रही थी। सुबह 10.30 बजे जब वह झारखंड मोड़ के पास पहुंची तो विपरीत दिशा से एक कार वहां पहुंची और उनकी स्कूटी में धक्का मार दिया, जिससे भाई-बहन गिर गए और दोनों जख्मी हो गए। यह भी पढ़ें- बाल एवं किशोर श्रमिक अधिनियम के उल्लंघन पर प्राथमिकी उसी समय कार से निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.