मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर। बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस की एस-पांच बोगी में अकेले सफर कर रही युवती अन्नु प्रिया की तबीयत अचानक खराब हो गई। रेल मदद पर शिकायत कर उसने सहायता मांगी। इसके आलोक में मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म-1 पर उसकी प्राथमिक जांच रेलवे के डॉक्टर शालीग्राम चौधरी ने की। साथ ही उसे दवा भी दी गई। यात्रा के दौरान उसके पेट में अचानक तेज दर्द होने लगा था। इससे वह परेशान हो गई थी। बताया जाता है कि वह बरौनी से दुर्ग जा रही थी। दवा मिलने के बाद दर्द से राहत मिली और उसने आगे की यात्रा की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.