मुजफ्फरपुर, नवम्बर 30 -- मुजफ्फरपुर, वसं। गोंदिया से बरौनी जा रही गोंदिया एक्सप्रेस (15232) रविवार की सुबह बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। मुजफ्फरपुर शहर में गोबरसही रेलवे गुमटी के समीप सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक भैंसा ट्रेन की चपेट में आ गया। भैंसे को घसीटती हुई ट्रेन आगे बढ़ती रही। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए ट्रेन को रेल गुमटी से कुछ दूर आगे जाकर रोक दिया। स्टेशन अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही वह वहां पहुंच गए। मुजफ्फरपुर स्टेशन से पीडब्ल्यूआई के नेतृत्व में कर्मियों की टीम ने रेल के पहिये में फंसे भैंसे को निकलवाया। बताया कि मृत भैंसा विशालकाय था और वह पहिये में फंस गया था। हालांकि, इंजन को कोई नुकसान नहीं आया है। चक्कर मैदान के पास रेल ट्रैक कर्व है, इसलिए स्पीड कम हो जाती है, वरना बड़ा हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.