रांची, जनवरी 2 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। गोंदलीपोखर चौक में शुक्रवार को भारतीय सेना से रिटायर्ड लेफ्टिनेंट धनराज चौधरी का स्वागत किया गया। भारतीय सेना के ईएमई शाखा में 30 वर्षों तक कार्यरत धनराज चौधरी सेवानिवृत्ति के बाद शुक्रवार को गोंदलीपोखर चौक पहुंचे थे। पिरतौल निवासी धनराज चौधरी के सम्मान में सैकड़ों लोगों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। स्थानीय व्यवसाय संघ के सदस्यों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। मौके पर ढोल-नगाड़े की धुन पर लोग जमकर नाचे। गोंदलीपोखर चौक से लेकर पिरतौल तक लोग धनराज के स्वागत के लिए कतार में लगे थे। मौके पर धनराज ने अपनी सेवा अवधि के दौरान के अनुभवों को साझा किया। इस दौरान शहीद निर्मल महतो और शहीद हवलदार हरखनाथ महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर जलनाथ चौधरी, नीलकंठ चौधरी, रामकृष्णा चौधरी, मुनीलाल महतो, बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.