गोंड समाज के लोगों ने किया प्रदर्शन
वाराणसी, मई 16 -- वाराणसी, संवाददाता। अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ के बैनर तले शुक्रवार को गोंड समाज ने शास्त्री घाट से जिला मुख्यालय तक जुलूस निकाला। धर्म ध्वज, राष्ट्रीय ध्वज और तीर-धनुष के साथ लोग शामिल हुए। जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र जारी न करने और आवेदनों को निरस्त करने के विरोध में विरोध जताया। जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि गोंड जाति के प्रमाण पत्र जारी करने में अड़चनें पैदा की जा रही हैं। मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार गोंड ने कहा कि जिला प्रशासन जानबूझकर समाज को संवैधानिक अधिकारों से वंचित कर रहा है। इस दौरान जिला अध्यक्ष मनोज कुमार गोंड, सूर्य कुमार गोंड, राजकुमार गोंड राजू, प्रमोद कुमार गोंड, अमरनाथ गोंड, कमलेश गोंड, विशाल गोंड मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- जाति प्रमाण पत्र के लिए खरवार महासभा न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.