गोंड समाज का सत्याग्रह धरना जारी
बलिया, अप्रैल 4 -- बलिया। ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) के बैनर तले शनिवार को गोंड समाज के लोगों ने बांसडीह तहसील पर कार्यालय पर सत्याग्रह धरना शनिवार को जारी रहा। समाज के छात्र नौजवानों ने कहा कि बांसडीह तहसीलदार नितिन कुमार सिंह द्वारा भारत के राष्ट्रपतीय राजपत्र, संविधान, प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग-3 लखनऊ शासनादेश 3 नवम्बर 2021 द्वारा दिए गए दिशा निर्देश की घोर अवमानना की जा रही है, जो जनजाति गोंड छात्र नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। आंदोलनकारियों ने ऐलान किया कि गोंड समाज को जब तक अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी नहीं होगा सत्याग्रह धरना जारी रहेगा। इस मौके पर बिट्टू कुमार गोंड, उमाशंकर गोंड, राजा गोंड, गोंड, गौतम गोंड, विशाल गोंड, अनिकेत गोंड, दिपक गोंड आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.