बलिया, अप्रैल 26 -- बलिया। गोंड समाज के छात्र-युवाओं द्वारा अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर बांसडीह तहसील परिसर में धरना 22वें दिन शनिवार को जारी रहा। धरना सभा में बांसडीह कस्बा निवासी अरुण कुमार गोंड ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के परिणाम स्वरूप उनकी पुत्री का चयन नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 में हुआ है। लेकिन बांसडीह तहसीलदार द्वारा गोंड अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण उनकी पुत्री को नवोदय विद्यालय में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने तहसीलदार नितिन कुमार सिंह पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। इस मौके पर उमाशंकर गोंड, सतयम गोंड, राजेश गोंड, रिलायंस गोंड, छठू गोंड, बलिराम गोंड, तारकेश्वर गोंड, निशा गोंड, गायत्री गोंड, अरूण गोंड, रविशंकर गोंड, हरेकृष्ण गोंड, शिवशंकर गोंड, राजेन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.