गोंड समाज का जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं होने पर बिफरे
वाराणसी, मार्च 24 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गोंड जाति का प्रमाणपत्र जारी नहीं करने पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आदिवासी वेशभूषा में प्रदर्शन किया। कहा कि निर्गत प्रमाण पत्रों को किसी भी व्यक्ति की आपत्ति पर निरस्त भी कर दिया जा रहा है। यह गोंड अनुसूचित जनजाति समाज के साथ अन्याय है। वक्ताओं ने कहा कि कई लोगों के पास जाति प्रमाणपत्र न होने से शिक्षा, रोजगार और सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह न केवल उनके संवैधानिक अधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि सामाजिक न्याय की भावना के भी विपरीत है। चेतावनी दी कि जल्द प्रमाणपत्र नहीं बनने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इन्होंने बिना कारण निरस्त किए गए प्रमाण पत्रों को पुन: बहाल किया जाए। धरने में कुलदीप गोंड, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.