आरा, जून 20 -- आरा। शहर के नागरी प्रचारिणी सभागार में 24 जून को बिहार राज्य गोंड महासभा की जिला इकाई के तत्वावधान में गोंड वीरंगना महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया जायेगा। इसकी तैयारी को ले शनिवार को शहर के मीरगंज स्थित सुरेंद्र गोंड के आवास पर बैठक की गयी। इसमें बलिदान दिवस मनाने को ले 24 को होने वाले समारोह की तैयारी पर चर्चा की गयी। अलग-अलग लोगों को कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी गयी। मौके पर बृजमोहन गोंड, भोला गोंड, निशिकांत गोंड, सुरेंद्र गोंड, कृष्णा गोंड, रामचंद्र गोंड, राजू गोंड, उमाशंकर गोंड, त्रिलोकी गोंड, मंटू गोंड सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...