मऊ, फरवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। विजय बहादुर चौधरी द्बारा मऊ जनपद में निवासरत गोंड जनजाति समुदाय को फर्जी बताकर उच्च न्यायालय इलाहाबाद में दाखिल पीआईएल पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरुण भंसाली एवं न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेंद्र की दो सदस्यीय खंडपीठ ने खारिज कर दिया। अखिल भारत वर्षीय गोंड महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार गोंड इस फैसले का स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...