गोंडा, मई 2 -- खोरहंसा, गोंडा। कोतवाली देहात क्षेत्र के चिश्तीपुर ग्राम में शनिवार शाम ईंट-भट्ठे के लिए निकाली गई मिट्टी के कारण बने गड्ढे में खेलते समय दो भाई डूब गए। घटना में पानी में डूबकर पांच साल के मासूम की मौत हो गई जबकि दूसरे बच्चे को चीख-पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बचा लिया। दोनों बच्चे बकरी चराने गए थे। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। सूचना पर पहुंची ने जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली देहात के चिश्तीपुर ग्राम पंचायत के रामनगर तिराहा निवासी राजेश प्रजापति के दो बेटे विवेक (07) व अमन (05) बकरी चराने घर के कुछ ही दूरी पर ईंट भट्ठे के पास गए थे। गुरुवार देर रात हुई भारी बारिश की वजह से ईंट बनाने के लिए मिट्टी निकालने बने से गड्ढे में पानी भर गया था। बताया जा रहा कि बकरी चराने के दौरान दोनों ब...