अयोध्या, जून 10 -- शुजागंज संवाददाता। शुजागंज स्थिति पक्का तालाब में स्नान करते समय एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र अपने रिश्तेदार के यहां रुककर परीक्षा देने आया था। गर्मी अधिक होने के कारण शुजागंज स्थिति पक्का तालाब में स्नान करने के दौरान गहरे पानी मे चला गया। छात्र को डूबता देख स्नान कर रहे युवकों ने उसे तालाब से निकाल कर रूदौली सीएचसी पहुचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोंडा जनपद के मिर्जापुर निवासी छात्र विशाल वर्मा पुत्र हनुमंत वर्मा उम्र 22 वर्ष अपनी रिश्तेदारी फगौली कुर्मियान में रहकर निजी विद्यालय में परीक्षा देने आया था। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे पक्का तालाब में साथियों संग स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया। छात्र को डूबते देख स्नान कर रहे युवकों ने उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया जहां इ...