गोंडा, सितम्बर 1 -- गोंडा, संवाददाता। गोंडा जंक्शन से नेपालगंज रोड तक सोमवार से ट्रेनों का संचालन शुरू होने के बाद रेलवे प्रशासन ने दो डेमू गाड़ियों का विस्तार नेपालगंज तक करने का फैसला किया है। रेलवे ने यात्रियों सहूलियत के लिए 75109/75110 और 75111/75112 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू गाड़ी का मार्ग विस्तार नेपालगंज रोड स्टेशन तक करने का फैसला किया। इसके चलते 75113/75114 गोंडा-बहराइच-गोंडा डेमू गाड़ी के समय में मंगलवार से संशोधन किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ सुमित कुमार 75113 गोंडा-बहराइच डेमू गाड़ी संशोधित समयानुसार सोमवार से रोजाना गोंडा से 18.50 बजे प्रस्थान कर गंगाधाम से 19.00 बजे, बनगाईं से 19.10 बजे छूटकर बहराइच 20.20 बजे पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- नेपाल के लिए यूपी से दौड़ी पहली ट्रेन, सीएम योगी ने किया शुभारंभ, इन स्टेशनों पर होगा ठहराव...