गोंडा से अगले साल हज पर जाएंगे 244 लोग
गोंडा, अगस्त 1 -- मेहनौन, संवाददाता। हज 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन के बाद गुरुवार को हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई में डिजिटल तरीके से (कुर्रा अंदाजी) के बाद देश भर से करीब दो लाख हज यात्रियों का चयन हुआ है। गोंडा से हज 2027 में इस बार करीब 244 हज यात्री हज सफर पर जाएंगे। देश के 32 राज्यों के साथ केन्द्र शासित प्रदेश के हज आवेदन के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने आवेदन किया था। यूपी से करीब तेइस हजार हज आवेदन स्टेट हज कमेटी को प्राप्त हुए थे। मुंबई में कुर्रा के बाद यूपी से सभी हाजियों का चयन हो गया है। जिला हज प्रशिक्षक हाजी कसीम सिद्दीकी ने बताया चयनित हज यात्री हज कमेटी आफ इण्डिया की आधिकारिक वेबसाइट से बैंक स्लिप प्रिन्ट कर प्रति हाजी एक लाख बावन हजार तीन सौ की पहली किश्त भारतीय स्टेट बैंक या यूनियन बैंक आफ इंडिया की किसी भी शाखा में जमा कर सकत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.