गोंडा, मई 19 -- गोंडा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसमें छपिया थाना क्षेत्र के एक गांव में स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा के साथ बीच रास्ते में एक युवक ने छेड़छाड़ की। इस पूरी घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। छपिया थाना क्षेत्र के गांव की यह छात्रा स्कूल से घर लौट रही थी तभी रास्ते में आरोपी युवक ने उसे रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। पीड़िता की मां भी मौके पर मौजूद थीं और उन्होंने आरोपी का जमकर विरोध किया लेकिन बेशर्म युवक पर इसका कोई असर नहीं हुआ और उसने अश्लील हरकतें जारी रखीं। छात्रा की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित होने लगे। भीड़ को देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

घटना का विवरण फुटेज सोशल मीडिया पर ...