नई दिल्ली, मई 25 -- गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर चल रहे तीसरी लाइन विस्तार कार्य को लेकर बड़ा ट्रैफिक ब्लॉक घोषित किया है। 10 जुलाई को होने वाले संरक्षा आयुक्त (सीआरएस) निरीक्षण की तैयारी के चलते रेलवे ने कई दिनों तक विशेष ब्लॉक लेने का निर्णय किया है। इसके कारण कुल 69 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। 15 ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है। कई ट्रेनों के रूट भी बदले जाएंगे तो वहीं कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट भी होंगी। रेलवे के इस फैसले से बलरामपुर व पूर्वांचल और अवध क्षेत्र के हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कई ट्रेनों के मार्ग भी बदले गए हैं, कुछ ट्रेनों को निर्धारित स्टेशनों पर नहीं रोका जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को गंतव्य से पहले ही समाप्त या प्रारंभ किया जाएगा। रेलवे प्रशासन की तरफ से जारी सूची के अनुसार 15081 गोरखपुर-ग...