बाराबंकी, मई 14 -- UP News: यूपी में लखनऊ में बहराइच, गोंडा, बलरामपुर और श्रावस्ती जाने वाले लोग जान लीजिए। बाराबंकी में घाघरा नदी(Ghaghra bridge) पर बने पुराने संजय सेतु की मरम्मत का 65 फीसदी काम पूरा हो गया है। कुल 62 ज्वाइंटर बदले जाने हैं लेकिन एक साइड के 32 जॉइंट्स ही बदले जा सके हैं जबकि दूसरी साइड के 20 ज्वाइंटर बदलने का काम हो रहा है। 110 बेयरिंग बदली जा चुकी हैं जबकि अभी 130 और बदली जानी हैं। मरम्मत कार्य में धीमी प्रगति के चलते पुल के 20 मई तक चालू होने की संभावना खत्म हो गई है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए 15 जून तक पुल पर आवागमन बहाल होने का अनुमान है। घाघरा पुल पर ज्वाइंटर व बेयरिंग बदलने का कार्य चल रहा है। इसके बाद पुल पर डामरीकरण कराया जाएगा जिसमें अभी और समय लगने की संभावना है। कुल 62 ज्वाइंटर बदलना है, जो आधे-आधे कर के बद...