अलीगढ़, मई 31 -- गोंडा। क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। गोंडा-खैर रोड पर एक अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक ने पैदल घर लौट रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, इकताजपुर नयावास (गोंडा) निवासी 20 वर्षीय पुष्पेंद्र कुमार, जो बलबीर सिंह के पुत्र थे, गोंडा-खैर रोड से पैदल अपने घर लौट रहे थे। तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुष्पेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा। यह भी पढ़ें- गोंडा-खैर रोड पर बाइक की टक्कर से युवक की मौत हादसे के तुरंत बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने लहूलुहान हालत में पुष्पेंद्र को इलाज के लिए नजदीकी अस्प...