गोंडा, अगस्त 7 -- गोंड। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में कर्मचारी कल्याण निधि के अंतर्गत गोण्डा परिक्षेत्र के कर्मचारियों के लिए श्रावस्ती का एक दिवसीय भ्रमण शिविर का आयोजन किया गया। पीआरओ महेश गुप्ता ने बताया कि भ्रमण शिविर में गोंडा परिक्षेत्र के विभिन्न विभागों से कुल 56 रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। भ्रमण के दौरान कर्मचारियों को श्रावस्ती के प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों का दर्शन कराया गया, जिससे उन्हें क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने का अवसर प्राप्त हुआ। भ्रमण के उपरान्त सभी प्रतिभागियों को स्मृति-चिह्न स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...