बहराइच, मार्च 25 -- बहराइच, संवाददाता। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक युवक को डंडे से सड़क पर बेरहमी से पिटाई का रविवार को वीडियो वायरल कर इसे रामगांव इलाके का बताया गया। फैक्ट चेक में यह गोंडा का पुराना वीडियो निकला। रामगांव थाने की हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी अयोध्या सिंह ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर रविवार को एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसे रामगांव थाने के राजापुर मोड़ का करार दिया जा रहा था। पोस्ट में दावा किया गया कि कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे मामले में एक युवक को दो हमलावरों की ओर से डंडे से बेहरमी से पीट रहे है। इस वायरल वीडियो ने पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। जब वीडियो का फैक्ट चेक किया गया। तो यह गोंडा जिले के नवाबगंज थाने के इलाके में हुई पांच फरवरी की वारदात का निकला। नवाबगंज थाने में इस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.