जौनपुर, फरवरी 2 -- जौनपुर, संवाददाता। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जनता जनार्दन इंटर कॉलेज जासोपुर परिसर में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में गोंडा की शिवानी पहलवान ने गाजीपुर के गुड़िया पहलवान को पटककर आसमान दिखा दिया। जिसमें सौ से अधिक पहलवानों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। कुश्ती में महिला एवं पुरुष पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाघाटन सपा के युवा नेता विवेक यादव ने फीता काटकर व पहलवानों का हाथ मिलाकर किया। उद्घाटन कुश्ती जम्मू कश्मीर के मोहम्मद काजी एवं दिल्ली के लालता पहलवान के बीच हुई। दोनों कुश्ती रोमांचक रही और निर्धारित सीमा के अंदर ही बराबरी पर छुटी। दूसरी कुश्ती उत्तराखंड के फकीर बाबा एवं हस्तिनापुर कुरुक्षेत्र के मुन्ना टाइगर से हुई। जिसमें फकीर बाबा ने मुन्ना टाइगर को चित किया। ओमकार पहलवान हरियाण...