गोंडा, जनवरी 29 -- धानेपुर, संवाददाता। जिले के सबसे प्रमुख मार्गों में शामिल गोंडा - उतरौला मुख्य सड़क (करीब 51 किलोमीटर) के नवीनीकरण की फाइल विभागीय दफ्तरों में ही धूल फांक रही है। प्रस्ताव भेजे जाने के कई साल बीत जाने के बावजूद अब तक सड़क के नवीनीकरण को मंजूरी नहीं मिल सकी है। जिससे सड़क पर जगह-जगह गड्ढों से होने से चलने में काफी दुश्वारियां का सामना करना पड़ रहा है इसका खामियाजा आम जनता को रोजाना भुगतना पड़ रहा है। गोंडा उतरौला मुख्य मार्ग का निर्माण सपा सरकार में वर्ष 2016 में शुरू हुआ था, जिसके बनने में करीब दो साल लगे थे। गारंटी समय में ही सड़क खस्ताहाल हो गई लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ध्यान दिया, जिसका खामियाजा आम जनमानस को भुगतना पड़ रहा है। सबसे दिलचस्प बात यह कि गोंडा जिले के हिस्से में पड़ने वाली मुख्यालय से लेकर गुमड़ी घाट तक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.