अयोध्या, अप्रैल 10 -- -करंट की चपेट में आने के बाद फोन करने पर नहीं काटी बिजली, मांगा आधारगोण्डा, संवाददाता। जिला मुख्यालय से सटे पथवलिया गांव में शुक्रवार को बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने युवा पत्रकार की जान ले ली। जर्जर हाईटेंशन तार अचानक पत्रकार के ऊपर गिर गया , जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद डीएम प्रियंका निरंजन, एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम आलोक कुमार, एएसपी मनोज कुमार रावत भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। मृतक के भाई की तहरीर पर बिजली विभाग के अफसरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। डीएम ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता, पीड़ित पत्नी को नौकरी के अलावा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।बताया जाता है कि पत्रकार रंजीत तिवारी सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.