गंगापार, मार्च 3 -- कौंधियारा, हिन्दुस्तान संवाद। कौंधियारा क्षेत्र के गोंठी गांव में होली पर्व के उपलक्ष्य में कवि डॉ. संतोष शुक्ला समर्थ के आवास पर होली मिलन समारोह एवं भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। रंग, उमंग और साहित्य के संगम ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। देर शाम तक चले आयोजन में कवियों और गायकों की प्रस्तुतियों ने समां बांधे रखा। कवि सम्मेलन में गीतकार डॉ. राजेन्द्र शुक्ल, संजय पांडेय सरस, हृदयेंद्र प्रताप सिंह व जितेन्द्र मिश्र जलज ने श्रृंगार, हास्य और समसामयिक विषयों पर काव्य पाठ कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं लोक गायिका मोहिनी श्रीवास्तव, गायक शानू भानू, संजय शुक्ला, डॉ. जनेश्वर मिश्र, अनूप पाण्डेय और अयोध्या प्रसाद तिवारी ने पारंपरिक फगुआ गीतों से माहौल को पूरी तरह रंगमय कर दिया। कार्यक्रम में लक्ष्मी नारायण मिश्र, नीरज शुक्ला,...