मऊ, मई 7 -- दोहरीघाट,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। मंगलवार देर शाम लगभग आठ बजे गोंठा मोड़ पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 55 वाहनों का चालान किया गया। और चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी घोसी डॉ जितेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी निरीक्षक संजय त्रिपाठी ने किया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने दोपहिया, चारपहिया, ट्रक एवं ट्रेलर वाहनों को रोककर उनके कागजातों की गहन जांच की। इस दौरान बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस, खराब नंबर प्लेट, ओवरलोडिंग, बिना सीट बेल्ट, हेलमेट के बिना वाहन चलाने तथा ट्रिपल सवारी जैसे यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- लगातार हादसों के बीच पथरा चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.