मऊ, अप्रैल 8 -- दोहरीघाट, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत गोंठा मंडी परिसर में विपणन शाखा के क्रय केंद्र द्वितीय पर मंगलवार को नौवें दिन गेहूं खरीद की बोहनी हो गई। केंद्र पर पहुंचे दो किसानों का केंद्र प्रभारी संतोष त्रिपाठी ने माला पहनाकर कर स्वागत किया। तथा किसान से कांटे का पूजन कराकर तौल शुरू कराई। केंद्र पर कुल 79 क्विंटल धान की तौल हुई। गोंठा मंडी परिसर में विपणन शाखा के दो क्रय केंद्र बनाए गए है। 30 मार्च से गेहूं खरीद का शुभारंभ हो गया था, लेकिन कोई किसान फसल लेकर बेचने नही पहुंचा था। क्योंकि मौसम खराब और अभी गेहूं की फसल कटी न होने के कारण किसान तौल कराने नहीं पहुंच रहे थे। मंगलवार को मौसम साफ होते ही किसान शंकर मौर्य ने 30 और महेंद्र ने 49 क्विंटल गेहूं तौल कराकर शुभारंभ कराया। केंद्र प्रभारी संतोष त्रिपाठी ने बताया कि ...