सहारनपुर, अप्रैल 12 -- सहारनपुर। गॉडफील्ड पब्लिक स्कूल में इनोवेशन लैब का उद्घाटन महापौर डॉ. अजय कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के मार्चपास्ट और गणेश पूजन से हुई। महापौर ने कहा कि यह पहल आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे छात्रों में नवाचार की सोच विकसित होगी। प्रधानाचार्य इंदु आर्य ने बताया कि लैब के माध्यम से छात्र स्किल एजुकेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और 'लर्निंग बाय डूइंग' के जरिए समस्या समाधान सीखेंगे। यह लैब डिजिडॉक्स रोबोटिक्स कंपनी के सहयोग से स्थापित की गई है। कार्यक्रम में अभिभावकों ने पहल की सराहना की। कार्यक्रम में प्रतिभा सैनी, सारिका फराज, अमित शर्मा, अनुपम शर्मा, पूजा भटनागर, श्वेता, आंचल, प्राची शर्मा, रितु पुंडीर, प्रीति, दीपिका, गुंजन रानी, नेहा वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.