हल्द्वानी, अप्रैल 4 -- हल्द्वानी। बिठौरिया नम्बर-1 स्थित देवकी विहार कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों ने बैठक की। यहां उन्होंने गैस की होम डिलीवरी को लेकर व्यवस्था पर सवाल उठाए। इसके बाद शिष्ट मंडल ने नगर मजिस्ट्रेट एवं केएमवीएन के महाप्रबंधक से भेंट की और गैस की होम डिलीवरी कराने का अनुरोध किया। शुक्रवार को देवकी विहार कॉलोनी के ही निकट काली मन्दिर में गैस बंटने के बाद रोस्टर में शनिवार को चौफुला चौराहे में गैस वितरण दर्शाने का आरोप वरिष्ठजनों ने लगाया। शनिवार की सुबह पीसी बिष्ट के आवास पर इस विषय पर मंत्रणा की गई।बुकिंग के 20 दिन बाद भी गैस से वंचित उपभोक्ताओं की सूची तैयार की गई और इन्हें होम डिलीवरी के जरिए तत्काल गैस दिलाने हेतु सेवानिवृत्त सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी रमेश चन्द्र पाण्डे के नेतृत्व में प्रशासन से मिलने का निर्णय लिया गया। केए...