लातेहार, फरवरी 17 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह में गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की व्यवस्था काफी खराब है। उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई उपभोक्ताओं ने नाराजगी जताते हुए बताया कि गैस सिलेंडर की मांग करने के बाद भी समय पर उसे उपलब्ध नहीं कराई जाती है। होम डिलीवरी नियमित रूप से नही होती है। गैस सिलेंडर के लिए कई उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ता है। वहीं कई उपभोक्ताओं को काफी दूर गोदाम से जाकर गैस सिलेंडर लाने पर विवश होना पड़ता है। कई बार मांग करने के बाद भी विभागीय अधिकारियों के द्वारा इस तरफ ध्यान नही दिया जा रहा है। कई उपभोक्ताओं ने गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की व्यवस्था में सुधार लाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.