बांदा, जून 2 -- बांदा। खाना बनाते समय सिलेडर से गैस लीक होने से मकान में आग लग गई। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने जब तक आग पर काबू पाया तब तक नगदी समेत गृहस्थी जल गई थी। इस अग्नि कांड में उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ। देहात कोतवाली क्षेत्र के महोखर गांव के जयराज मोहल्ला निवासी मालती देवी पत्नी श्रीराम प्रजापति मंगलवार सुबह नौ बजे गैस सिलेडर से खाना बना रही थीं। तभी अचानक गैस रिसाव से सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। घर के लोग कमरे से बाहर भाग खड़े हुए। आग की लपटें देख आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों और परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग ने उग्र रूप धारण कर लिया। घटना की स...