जौनपुर, मई 4 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। बीरी समसुद्दीनपुर गांव में चाय नाश्ते की दुकान में गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लग गई। इसकी चपेट में आकर दुकानदार झुलस गया। जिसका उपचार एक निजी चिकित्सालय पर किया गया। गांव निवासी रघुबर राजभर गांव में ही किराने की दुकान व उसके बगल लकड़ी की मेज रख चाय नाश्ता की दुकान चलाते हैं। रविवार की शाम लगभग पांच बजे उनकी दुकान पर कुछ ग्राहक बैठे थे। वह चूल्हा जलाने के लिए जैसे ही माचिस की तीली जलाए, गैस रिसाव के चलते आग लग गई। आग बुझाने के चक्कर में दुकानदार का दोनों हाथ झुलस गया। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने आग बुझाई। अगलगी में लगभग 50 हजार मूल्य के सामानों की क्षति का अनुमान है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.