गैस सिलेंडर से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत
कुशीनगर, जुलाई 1 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पिपरा रज्जब गांव में रसोई गैस सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद लगी आग में गंभीर रूप से झुलसे 35 वर्षीय प्रदीप यादव की मंगलवार की देर रात गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
घटना का विवरण 25 जून की सुबह करीब नौ बजे प्रदीप यादव के घर में रसोई गैस सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था। पत्नी रीता यादव ने गैस की तेज गंध आने पर इसकी जानकारी उन्हें दी। प्रदीप सिलेंडर और पाइप की जांच करने रसोई में पहुंचे, तभी अचानक आग भड़क उठी और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
परिवार की स्थिति पति को बचाने के प्रयास में पत्नी रीता यादव भी आग की चपेट में आ गईं। शोर सुनकर उनके आठ वर्षीय पुत्र विराट और 12 वर्षीय प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.