गंगापार, मार्च 28 -- यमुनापार में भुंडा गांव के मजरा भुवालपुर पाल बस्ती में शनिवार सुबह गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में एक महिला बाल-बाल बच गई, जबकि हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। करछना थाना क्षेत्र के भुवालपुर निवासी प्रवीण कुमार पाल ने बताया कि रसोई में गैस सिलेंडर से अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखे करीब 10 हजार रुपये, मोबाइल फोन और अन्य घरेलू सामान जल गया। लपटें देख परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए महिला आरती पाल (पत्नी दिलीप कुमार) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना की सूचना पूर्व ग्राम प्रधान नागेंद्र कुमार शर्मा ने तहसील प्रशासन को दी है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.