सहारनपुर, मार्च 23 -- नानौता। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे स्थित ढाबे का शटर तोड़कर चोर गैस सिलेंडर सहित हजारों का सामान और नकदी चोरी कर ले गए। पीड़ित ढाबा संचालक ने थाने में तहरीर दी है। गांव सोनार्जुनपुर निवासी शिवकुमार दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर ढाबा चलाते हैं। शिवकुमार ने बताया कि चोरों ने उनके होटल का शटर तोड़ते हुए इन्वर्टर, बैटरा, गैस सिलेंडर तथा गल्ले में रखे करीब छह हजार रुपये चोरी कर लिए। सुबह जब वह होटल पहुंचे, तब चोरी का पता चला। डायल 112 पर सूचना दी। थाना प्रभारी नवीन कुमार सैनी ने बताया आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.