हाथरस, अप्रैल 20 -- हाथरस। जिले में लगभग दो महीने से जारी एलपीजी गैस सिलेंडर संकट के असर के चलते अब पुराने रिश्वते दरकने लगे हैं। जिले में जारी घेरलू गैस की किल्लत के चलते अब लोग अपने परिचित और रिश्तेदारों को पूर्व में काम चलाने के लिए दिए गैस सिलेंडरों को वापस मांगने लगे हैं। सिलेंडर देने में आना-कानी होने की वजह से रिश्तों पर असर पड़ रहा है। बीते फरवरी महीने में ईरान पर इजरायल और अमेरिका ने हमला बोल दिया था। कई दिनों तक भीषण जंग चली थी। इस जंग की चपेट में खाड़ी के कई देश आ गए थे। जंग के चलते खाड़ी के देशों से आने वाली पेट्रोलियम पदार्थ और एलपीजी गैस सिलेंडर की चेन पूरी तरह से टूट गई थी। जिसके चलते देश में एलपीजी गैस सिलेंडर का संकट खड़ा हो गया था। जिले में भीषण एलपीजी गैस की किल्लत बनी हुई है। कुछ दिनों बाद सीजफायर होने के बाद भीषण युद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.