गैस सिलेंडर वितरण के नाम पर अधिक पैसे लेने का आरोप, वीडियो वायरल
महाराजगंज, मई 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सदर ब्लाक क्षेत्र के बागापार स्थित एक गैस गोदाम का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में गैस सिलेंडर वितरण के नाम पर निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे लेने और पासबुक जमा कराने का आरोप लगाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं तथा उपभोक्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। हालांकि हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।करीब 48 सेकंड के इस वीडियो में गैस गोदाम की चहारदीवारी के पीछे एक युवक दूसरे व्यक्ति से पासबुक और रुपये लेते हुए दिखाई दे रहा है। यह भी पढ़ें- गैस सिलेंडर वितरण के नाम पर अधिक पैसे लेने का आरोप, वीडियो वायरल बताया जा रहा है कि कैमरे की भनक लगते ही वहां मौजूद लोग इधर-उधर हट गए। स्थानीय लोगों का आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.