गैस सिलेंडर लोड पिकअप वैन की ठोकर से एक किशोर की मौत, दूसरा जख्मी
हाजीपुर, मार्च 27 -- जंदाहा। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के भानबोरहां पंचायत के चमरूपुर गांव में गैस सिलेंडर लोड पिकअप वैन की ठोकर से एक युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना शुक्रवार की सुबह उस वक्त हुई जब महुआ थाना के रसलपुर मुबारक वार्ड नंबर 14 निवासी सुरेश राय का 14 वर्षीय पुत्र धर्मवीर कुमार सड़क किनारे खड़ा होकर किसी से बात कर रहा था। इसी बीच लक्ष्मणपुर की ओर से गैस सिलेंडर लोड काफी तेज गति से आते हुए पिकअप वैन ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे उस युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि एक अन्य युवक बुरी तरह जख्मी को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। बताया गया है की घटना के बाद वाहन चालक एवं उपचालक भीड़ में भगाने में से सफल रहा। इधर आक्रोशित ग्रामीणों ने वाहन में तोड़ फोर भी किया गया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.