गोरखपुर, अप्रैल 2 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा थानाक्षेत्र के महुअवां बुजुर्ग के पास बुधवार को दोपहर में डुमरी खास से गैस सिलेंडर लेकर लौट रहे युवकों को पिकअप ने टक्कर मार दिया। जिसमें एक युवक की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। गौनर रमदसहा निवासी बलिराम गौड़ (23) पुत्र रामप्रसाद गौड़ और दीपक विश्वकर्मा (19) पुत्र पांचू विश्वकर्मा एक बाइक पर सवार होकर डुमरी खास गांव गैस सिलेंडर लेने गए थे। लौटते समय एक पिकअप गाड़ी ने टक्कर मार दिया। दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए एम्स पहुंचाया। जहां पर बलिराम गौड़ की मौत हो गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस पिकअप की तलाश में जुटी है। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.