बिल्ल्होर, मार्च 28 -- चित्रकूट। संवाददाता कामदगिरि परिक्रमा मार्ग चौकी क्षेत्र स्थित खोही निवासी पप्पू के घर में गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से माचिस जलाते ही आग लग गई। जिससे पप्पू की 28 वर्षीया पत्नी गंभीर रुप से झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। परिजनों के मुताबिक पुष्पा ने जैसे ही खाना बनाने के लिए गैस जलाने को माचिस जलाई, तभी आग लगी। वहीं पर मौजूद एक बालक व किशोरी भी मामूली तौर पर झुलसे है। चौकी प्रभारी अरविंद का कहना है कि केवल महिला झुलसी है। जिसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। अन्य सभी वहां मौजूद बच्चे बच गए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...