पूर्णिया, मई 22 -- कसबा, एक संवाददाता। कसबा नगर परिषद क्षेत्र के तारा नगर वार्ड संख्या-12 में बुधवार देर रात गैस सिलेंडर लीक होने से भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में तीन दुकानें एवं एक घर जलकर राख हो गया। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान की बात कही जा रही है। आग लगने के बाद दमकल वाहन के विलंब से पहुंचने पर आक्रोशित लोगों ने अग्निशमन वाहन एवं पुलिस गश्ती वाहन पर हमला कर दिया जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। मामले में पुलिस ने 17 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है, जिनमें चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे तारा नगर में अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि शिवजी महतो अपने दुकान में गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रहे थे। इसी दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ...