नई दिल्ली, मार्च 15 -- पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-तीन इलाके में रविवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एलपीजी गैस सिलेंडर के लीक होने से दम घुटने के कारण ढाई साल की एक मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी साढ़े सात साल की बड़ी बहन बाल-बाल बच गई। गाजीपुर पुलिस ने शव को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, 42 साल की मोहम्मद राहिद मयूर विहार फेज-तीन स्थित आशीर्वाद अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या 162 में अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे पास की राजबीर कॉलोनी में सिलाई का काम करते हैं। उनके परिवार में 30 साल की पत्नी प्रवीण खातून और दो बेटियां साढ़े सात साल की राफिया और ढाई साल की सना थीं। राहिद रविवार को काम पर गए हुए थे। यह भी पढ़ें- पिंक टिकट तब बंद होगा जब...; ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.