देवघर, जून 11 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के मरीडीह गांव निवासी रुबी बीबी के घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलंडर लीक होने के कारण घर में अचानक आग लग गई। इससे पूरा घर जलकर खाक हो गया। घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर, नकद राशि समेत छप्पर और एस्बेस्टस की संरचना पूरी तरह नष्ट हो गई। पीड़िता ने मामले को लेकर थाना में सनहा दर्ज कराने व सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। यह भी पढ़ें- देसरी के पानापुर रघुनाथ में घर में लगी आगघटना का विवरण जानकारी के अनुसार मरीडीह निवासी 35 वर्षीया रूबी बीबी, पति- स्व. मोती रहीम ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि बुधवार को दिन के करीब 12 बजे घर में गैस सिलेंडर से खाना पका रही थी। उसी दौरान सिलेंडर लीक होने के कारण गैस रीसाव होने लगा। उससे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर क...