औरैया, मार्च 28 -- औरैया, संवाददाता। शहर के व्यस्त क्षेत्र मुंसिफ कोर्ट के सामने शनिवार दोपहर एक घर में गैस सिलेंडर से रिसाव होने के कारण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फफूंद रोड स्थित न्यायालय के सामने निवासी रिशू पुत्र बृजभूषण के घर में किचन में रखे सिलेंडर से गैस रिसाव हुआ, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने घर के अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख परिजनों में भगदड़ मच गई और उन्होंने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। एलएफएम रमेश चंद्र यादव के नेतृत्व में कांस्टेबल राजीव शुक्ला, गजेंद्र पाल, दिलीप कुमार और भानु प्रताप ने कड़ी मशक्कत करते हुए आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.