इटावा औरैया, मार्च 19 -- -घर में अकेली थी महिला, सामान भी जलकर हुआ राख इटावा, संवाददाता। वैदपुरा थाना क्षेत्र के छिमारा नगरिया गांव में बुधवार सुबह गैस सिलेंडर लीकेज होने से लगी आग में एक महिला की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।छिमारा नगरिया निवासी 56 वर्षीय विरमा देवी पत्नी लाखन सिंह शाक्य रोजाना की तरह सुबह करीब 11 बजे घर में खाना बना रही थीं। इसी दौरान अचानक रसोई में रखे गैस सिलेंडर से लीकेज होने से आग लग गई, देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि पीड़िता को संभलने या बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। जिससे वह आग की चपेट में आ गई। घटना के समय उनके पति लाखन सिंह और बेटे अमित व गौरव खेत पर आलू बीनने गए थे, मौके पर घर में कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। कुछ ही देर में घर से उठते धुएं को देखकर आसपास के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.